छत्तीसगढ़

महांसमुद : माशिम की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा कल से, विद्यार्थी जहां पढ़ते हैं वहीं दिलाएंगे परीक्षा

महासमुंद जिले में इसमें 193 शासकीय और ५९ निजी स्कूल शामिल हैं। इस बार विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ रहे हैं, उन्हीं स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इस वर्ष जिले में 10 वीं में 15081 और 12 वीं में 11352 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 12 वीं बोर्ड की परीक्षा दो मार्च से 30 मार्च तक आयोजित होगी। वहीं 10 वीं की बोर्ड परीक्षा तीन मार्च से 23 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। जिले में 77 शासकीय हाईस्कूल व 27 प्राइवेट हाई स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 116 शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल और 32 निजी हायर सेकंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में छात्रों की सुविधा के लिए पानी व बिजली की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा हैं। समन्वयक संस्था के प्राचार्य एच आचार्य ने बताया की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारी पूरी है। गोपनीय सामग्री का वितरण कर लिया गया है। रोल नंबर भी टेबलों पर लिख लिए गए हैं।
संक्रमित छात्रों के लिए अलग कक्ष
ऐसे छात्र जिनको कोरोना हो गया है, उनके लिए अलग से कक्ष निर्धारित कर लिया गया है। परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा के पूर्व ही इसकी जानकारी देनी होगी। शिक्षक को पीपीई किट पहनकर ड्यूटी करनी होगी। वहीं दूसरी ओर जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 16 ही रह गई है। ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

मॉडल प्रश्न-पत्र पुस्तक की बिक्री
परीक्षाओं के नजदीक आते ही किताब की दुकानों में छात्रों की चहल-पहल बढ़ी है। कुंजी व गाइड के अलावा मॉडल प्रश्न-पत्रों से संबंधित किताबें भी विद्यार्थी खरीद रहे हैं। किताब दुकान के संचालक अखिलेश लुनिया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में बिक्री अच्छी हुई है। 10वीं व 12वीं के छात्र ज्यादातर मॉडल प्रश्न-पत्रों के किताब ही खरीद रहे हैं

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!