छत्तीसगढ़

युवती की फेक ID बनाकर पोस्ट कर दी अश्लील तस्वीरें मामला दर्ज

युवती की फेक ID बनाकर पोस्ट कर दी अश्लील तस्वीरें:पति से था अवैध संबंध, इसलिए परेशान थी उसकी पत्नी; बोली-गुस्से में मैंने डाली है

जशपुरएक घंटा पहले
पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शादीशुदा युवती ने दूसरी युवती की फेसबुक में फेक आईडी बना लिया। इसके बाद उसकी आईडी में उसकी फोटो में अश्लील तस्वीरें एडिट कर पोस्ट कर दिया। युवती ने बताया की लड़की का उसके पति से अवैध संबंध था। इसलिए मैं परेशानी थी। इसी नाराजगी के चलते मैंने ऐसा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

21 साल की युवती ने 10 फरवरी को थाने में शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि कुछ दिन पहले उसने अपनी मां के नाम से सिम एक्टीवेट कराया था। उसी नंबर को वह इस्तेमाल करती है। उसने बताया कि किसी ने उसकी उसी नंबर से फेसबुक में फर्जी आईडी बना लिया है। साथ ही उसी आईडी में उसकी फोटो में अश्लील तस्वीरें एडिट कर पोस्ट कर रह है। इसके चलते वह परेशान है।

शिकायत होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें पुलिस ने साइबर सेल की भी मदद ली। जिसमें पुलिस को फर्जी आईडी के संबंध में मोबाइल का लोकेशन मिला। मोबाइल की पता लगाने पर पता चला कि मोबाइल नंबर फोसकोटोली डोकड़ा निवासी प्रमिला चौहान(22) का है। इसके बाद पुलिस ने प्रमिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।

पूछताछ में प्रमिला ने बतया कि युवती का उसके पति से अवैध संबंध है। दोनों दिन-दिनभर बातें करते हैं। कई बार मैं समझा चुकी। फिर भी मेरा पति नहीं मानता। वो इस लड़की के चक्कर में है। इस वजह से मैं काफी परेशान थी। इसलिए मैंने गुस्से में आकर ये सब कुछ किया है। युवती के इस बयान के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!