पिथौरा

पिथौरा: पर्स  में रखे नगदी रकम सहित सोने के जेवरात हुआ पार

पिथौरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पर्स  में रखे नगदी रकम सहित सोने के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है।राजेश मोहंती  ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 15 आदर्श नगर बसना में रहता है, स्नातक तक पढाई किया है । बसना में आईसक्रीम पार्लर का दुकान है कि दिनांक 26.06.2025 के दोपहर करीब  01.30 बजे  बसना से शर्मा ट्रेव्हल्स बस क्रमांक CG04E4407 से मैं एवं  पत्नि सावित्री मोहंती, भतीजा आदि मोहंती, मामा पंकज मोहंती, मामी सरला मोहंती के साथ बस में बैठकर जयपुर ओडिशा जाने के लिये पिथौरा तक आये  पत्नि अपने साथ स्वयं का सोने का जेवरात , सोने की अंगूठी 06  नग , सोने का चैन 02 नग ,  सोने का हार 01 नग , सोने का चूडी 02 नग ,  सोने का एयर रिंग 01 जोडी , नगदी रकम 7000 रूपये कुल जुमला 357000/- रूपये को लेडीस पर्स के अंदर छोटा पर्स में रखी थी । पिथौरा बस स्टैण्ड में उतरकर देखी तो पत्नि के पर्स का चैन खुला था छोटा पर्स नही था जिसमें रखे सोने के जेवरात एवं नगदी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है   पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!