महांसमुद : बैंक ने इस बार 10 करोड रुपये का लक्ष्य रखा था, लेकिन किसानों की मांग पर बैंक ने 24 करोड़ रुपये का ऋण बांटा

रबी फसल के लिए सहकारी बैंक ने इस बार 10 करोड रुपये का लक्ष्य रखा था, लेकिन जिले के किसानों की मांग पर बैंक ने 24 करोड़ रुपये का ऋण बांटा है। अभी भी ऋण के लिए किसान बैंक पहुंच रहे हैं। इस बार जिले में एक शाखा को छोडक़र शेष सभी में किसानों ने ऋण लिया है।
उल्लेखनीय है कि रबी फसल के लिए दिसंबर से ऋण वितरण शुरू हुआ है जिसमें अब तक जिले के भंवरपुर शाखा को छोडक़र शेष 11 शाखाओं के अंतर्गत 5452 किसान कुल 24 करोड़ छह लाख 19 हजार रुपये के ऋण ले चुके हैं। इसमें सर्वाधिक बागबाहरा में 11 सौ किसानों ने ऋण लिया है और ऋण वितरण प्रकियारत है। बैंक सूत्रों के मुताबिक गत वर्ष जिले में 10 करोड 18 लाख 28 हजार रुपये का ऋण वितरण किया गया था जो इस वर्ष की तुलना में दोगुना है।
जिला सहकारी बैंक के अनुसार महासमुंद में 951, तुमगांव में 139, झलप में 803, बागबाहरा में 1457, कोमाखान में 1096, पिथौरा में 629, सांकरा में 11, पिदरा में 61, बसना में 78, सरायपाली में 193, और तोरेसिंहा में 34 किसानों ने ऋण लिया है। बैंक प्रबंधन ने बताया कि पहली बार रबी फसल के लिए जिले के अन्य शाखाओं से किसान ऋण लेने के लिए सामने आए हैं जबकि पहले मुश्किल से चार-पांच शाखाओं से ही किसान ऋण लेने के लिए सामने आते थे। लिहाजा बैंक प्रबंधन ने समितियों के माध्यम से कुल 24 करोड़ छह लाख 19 हजार रुपये का ऋण वितरित किया है। इसमें कुल 18 करोड 81 लाख 75 हजार रुपये नकद, चार करा़ेड 95 लाख खाद, एक करोड़ 82 लाख रुपये दवाई और तीन करोड 23 लाख रुपये वर्मी कंपोस्ट खाद के रूप में दिया गया है।




























