सरायपाली
सरायपाली: टंगिया से मारपीट


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में विरेंद्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम माधोपाली में रहता है। मकान निर्माण ठेकेदारी का काम करता है कि दिनांक 10.02.2024 को लोहारपाली काम से गया था व काम खत्म होने के बाद रात के 11.00 बजे अपने घर वापस आया और खेत के पास गया तो बबलू जयसवाल मिला जिसे बोला कि मेरे भांजी से क्यों बात करता है बोलने पर बबलू जयसवाल के द्वारा आवेश में आकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे टंगिया से मारपीट करने पर जांघ के पास काफी चोट लगा है। बचाव बचाव द्वारा चिल्लाने पर गांव के रूपेन्द्र साहू ,पुनीत साहू एवं बादल सिदार आये और बीच बचाव किये और घटना को देखे सुने है। पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1



























