सांकरा:हमारे गांव में क्यों घुम रहे हो कहकर पिटाई

सांकरा। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का कड़े से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। रोशन लाल साव ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम मेमरा का निवासी है । कक्षा बी.ए.सी. की पढायी कर रहा है। कि दिनांक 25.03.2025 को ग्राम भोकलूडीह भागवत कथा सुनने अपने परिवार के साथ आया था कि भोजनालय से खाना खाकर अपने घर वापस जा रहा था कि करीब रात्रि 08/30 बजे कमलेश निषाद के घर के सामने हिमेश साव, नरेश निषाद एवं कमलेश निषाद तुम हमारे गांव में क्यों घुम रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच देकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं हिमेश साव द्वारा पहने अपने कड़े से मारपीट किया है मारपीट करने से सिर व छाती में चोट लगा है दर्द हो रहा है मारपीट को देखकर मम्मी हीरा बाई साव व पापा अर्जुन साव एवं मोतीलाल यादव बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























