सांकरा:हाथ मुक्का से मारपीट

सांकरा @ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।जगत कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भतकुंदा का रहने वाला है । कक्षा 05 वी तक पढाई किया है । खेती किसानी का काम करता है । ग्राम भतकुंदा का वार्ड क्रमांक 10 का पंच है । दिनांक 01-04-2025 को रात करीब 09/00 बजे गांव की राजकुमारी बंजारा फोन करके बोली कि वह बनदुर्गा मंदिर के पास दुकान खोलना चाहती है । उसी संबंध में मिटिंग रखी है आपको मिटिंग में आना पडेगा बोली तो मिटिंग में गया था मिटिंग में दुकान खोलने के संबध में बातचीत हो रहा था तभी गांव का परमांनद पटेल बनदुर्गा मंदिर के अंदर से निकलकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किया है । मारपीट करने से दाहिने गाल व दाहिन पीठ में चोट आकर दर्द हो रहा है । मारपीट को गांव के लखन पटेल, राजकुमारी बंजारा , एव अक्षय चौहान देखे व सुने है तथा बीच बचाव किए है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















