छत्तीसगढ़

मदिरा पार्टी के शौक ने 6 दोस्तों को बना दिया चोर

शराब तमाम वारदातों का कारण बनी हुई है। गरियाबंद पुलिस ने करीब एक माह बाद ऐसे 6 ऐसे दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जो शराब पार्टी करने के लिए चोर बन गए। पकड़े गए आरोपियों के पास रुपए नहीं थे तो उन्होंने दुकान के सामने रखी सरिया पर ही हाथ साफ़ कर दिया। खास बात यह है कि इनमें से एक ने भी पहले कोई वारदात की। जानकारी के मुताबिक, सिटी कोतवाली क्षेत्र के पारागांव रोड पर तौफीक की सरिया की दुकान है। दुकान के बाहर ही सरिया रखी हुई थी जो कि 16 अगस्त की देर रात चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में पारागांव के ही 6 युवकों देव कुमार ध्रुव, राजेश रात्रे, पीलू राम मारकंडेय, प्रेमलाल डहरिया, राधेश्याम डहरिया और मुकेश साहू को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने चोरी कर बेची गई सरिया भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने दुकान के बाहर रखी सरिया चोरी की और उसे अपने गांव के ही एक मिस्त्री को बेच दिया था। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी नही है। सभी श्रम करने वाले मजदूर हैं। घटना की रात, शराबियों का मन शराब पीने का हुआ था, लेकिन शराब के लिए पैसे नहीं थे तो जुगाड़ करने के लिए चोरी करने की ठानी। फिर अंधेरे का फायदा उठाकर तौफीक की दुकान के सामने रखी लोहे की सरिया को पार कर दिया। आरोपियों ने दुकान के बाहर रखी सरिया चोरी की और उसे अपने गांव के ही एक मिस्त्री को बेच दिया था। जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!