सरायपाली

सरायपाली: विकासखंड के छात्राओं को आत्मरक्षा के सिखाए जा रहे पैंतरे

सरायपाली (काकाखबरीलाल).केंद्र सरकार की महती योजना के अंतर्गत देश की बेटियों को आत्मरक्षा में पारंगत करने के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी तारतम्य में डीईओ मीता मुखर्जी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कमल नारायण चंद्राकर के निर्देशन के साथ बीईओ प्रकाश चंद्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के नेतृत्व में विकासखंड के 88 उच्च प्राथमिक शालाओं एवं 36 हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी स्कूलों में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की समीक्षा बीईओ एवं बीआरसीसी द्वारा करते हुए प्रशिक्षण में बालिकाओं को कराते के सभी पैंतरे एवं आत्मरक्षा के गुर सीखाने के आवश्यक दिशा – निर्देश दिया गया। बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशन में 90 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण द्वारा छात्रों को नियमित रूप से प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। विषम परिस्थितियों में भी अपनी सुरक्षा स्वयं करने का दांव – पेंच सिखाया जा रहा है। इस प्रकार बालिकाओं में नई ऊर्जा के संचार के साथ शारीरिक रूप से दक्षता हासिल कर रही है। बालिकाएं उत्साह से बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। प्रशिक्षकों द्वारा भी छात्राओं को मन लगाकर प्रशिक्षण में पारंगत कर रहे हैं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!