विधायक नंद एवं प्रभारी मंत्री का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हुई मीटिंग

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। जनपद पंचायत सरायपाली कार्यालय से विधायक किस्मत लाल नंद एवं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए मीटिंग हुई। इस मीटिंग के जरिए विधायक द्वारा क्वारंटाइन सेंटरों की जानकारी दी गई। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 188 क्वारंटाइन सेंटर में 4135 लोग ठहरे हुए हैं। जहां पर उनके रहन-सहन एवं खान-पान का नियमित रूप से ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही सरायपाली क्षेत्र में मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों की संख्या 27513 बताई गई है। क्षेत्र में शासन द्वारा मनरेगा के 343 कार्य स्वीकृत हैं। इसके अतिरिक्त 14 वा वित्त आयोग में विधायक द्वारा 250 ट्यूबवेल किया गया है। साथ ही साथ ग्राम पंचायतों में राशन कार्ड में छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ने का काम किया गया है। इसके साथ साथ हितग्राही लोगों के लिए नया राशन कार्ड भी बनाया गया है। वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि जिनका उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो चुका है और जिनका नाम अभी भी वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट में नहीं आया था उनके नाम जोड़ने के लिए भी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया जा चुका है। विधायक जी के इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में विशेष रुप से हेमसागर पटेल (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्र), श्रीमती शांति साहू (सरपंच डुढूमचुंवा), चित्रसेन बीसी (सरपंच अर्जुंडा) और साथ ही साथ विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी एवं बलराम भोई भी उपस्थित थे।



























