टिप्पणी विशेषरायपुर

नए दौर के नौकरशाहों को नया सलाम : बधाईयों के बाढ़ के बीच , देवत्व सा महसूस होने के साथ , गले लगाने को आतुर दुनिया आप सभी को सिर आंखों पर बिठाएगी…

बधाईयों के बाढ़ के बीच , देवत्व सा महसूस होने के साथ , गले लगाने को आतुर दुनिया आप सभी को सिर आंखों पर बिठाएगी । आपने इसी बड़ी आबादी और अनवरत सँघर्ष वाले देश में आर्थिक – सामजिक सुरक्षा को पा लिया । अब आप नए आदर्श है , नए सलाहकार है , नए ओरेटर है । भैया – भैया , sir – sir , साहब ये साहब कानों से डिलीवर होकर मस्तिष्क को आनन्दित करेगी । आपके तस्वीरें लोगों के स्टेटस में छाए रहेंगे । गलतियां नजरअंदाज होगी और छोटे कामों पर भी बड़ी तारीफे मिलेगी । आपके सँघर्ष को अब मान्यता मिल गई , आपके अनुभवों की कहानियों को बड़े चाव से सुना सुनाया जाएगा ।

 

आप पर गर्व महसूस किया जाएगा । अपना बेटा – भाई , जीजा – साला , भांजा – भांजी बताने की freqncy जनंसख्या घनत्व की तरह बढ़ेगी । बेशक आपसे उम्मीदें बढ़ेगी । जिनकी उम्मीदें पूरी करेगी उसके लिए आप देवता बन जयेंगे । जिनकी नही कर पाएंगे , सम्भवना है कि वो आलोचक बन जयेंगे ! चाहे कारण कुछ भी हो ।

 

ये उपलब्धियों के तौर पर आपके समान्तर हो जाएगी । पर कुछ चीजें आपके जीवन शैली का हिस्सा बनेगी । कम क्षमतावान नेता या छुटभैये कार्यकर्ता रोज टकराएंगे । तर्क , बहस और विवाद हर फोन कॉल के साथ फ्री में मिलेगा । आपको खुद ही पता नही चलेगा कि आप समय के साथ डिप्लोमेट हो रहे , संवेदनाओं में कमी आएगी । नए सबंधो का पैमाना फायदे घाटे से तय होगा । शायद पुराने दोस्त पीछे छूट गए या सँघर्ष के साथी है । वे बात करने में हिचकिचाएंगे या औपचारिक होने लगेंगे । बड़े अधिकारियों या विभागीय नेताओं की डांट फटकार में खुद बेहद अकेला पाएंगे । आपके केबिन के पंखे आपके निर्जीव साथी रहेंगे । जहां आप सुपीरियर होंगे आपको नवाजा जाएगा । जहां आप जूनियर होंगे ,वहां भूमिका में बदलाव हो जाएगा ।

 

फिलहाल , आप सभी को अनन्त शुभकामनाएं ! जाइए आपकी सेवा लेने ये लिए राज्य और नागरिक तैयार बैठे । आप सबने एक पड़ाव पार करके खुद को साबित किया । अब चेलेंज नए होंगे , एकदम नए । नए मैदान में कम अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के दिल की गहराइयों से शुभकामनाएं ……..

-सूरज प्रकाश डड़सेना

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!