सरायपाली
सरायपाली :जान से मार दुंगा कहते हुये बांस के डण्डा से पिटाई

सरायपाली. आरक्षी केन्द्र में कमला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम कोलियारीडीह की रहनी वाली है । रोजी मजदुरी का काम करती है । उनकी पति गिरधारी गोड रोज शराब पीता काम नहीं करता है शराब पीने से मना करने पर नहीं मानता है और घर में सभी के साथ झगडा विवाद करता रहता है। दिन रविवार के सुबह उठा और करीब 07.30 बजे उनके पति गिरधारी शराब पीने से मना करते हो कहते अश्लील गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मार दुंगा कहते हुये बांस के डण्डा से उनके साथ मारपीट किया मारपीट से पीठ एवं सिर में चोटे आयी तथा सिर से खुन निकल गया। मारपीट को देख उनकी लडकी गणेशी, रीना देखे व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

























