देश-दुनिया

चर्च में प्रार्थना के दौरान बंदूकधारियों ने की फायरिंग, 50 लोगों की मौत

दक्षिण-पश्चिम नाइजीरिया (South-West Nigeria) में एक कैथोलिक चर्च पर बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग (Gunmen opened fire) कर दी। इस फायरिंग में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 50 लोगों (50 people Dead) के मारे जानें की खबर सामने आई है। जबकि दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। बंदूकधारियों ने ये हमला उस समय किया जब लोग चर्च के भीतर पूजा (Worshiping) कर रहे थे। ओंडो राज्य के पुलिस प्रवक्ता फनमिलायो इबुकुन ओडुनलमी ने कहा, बंदूकधारियों ने चर्च की इमारत के बाहर और अंदर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में पूजा करने वाले 50 लोग मारे गए और कुछ घायल हो गए। लेकिन पुलिस हमले के कारणों की जांच कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, डेली सबा ने कहा कि हमला ओंडो राज्य के एक शहर ओवो में हुआ है। रविवार की सुबह लोग पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में चर्च में एकत्र हुए थे। एजेंसी के अनुसार, बंदूकधारियों ने पहले चर्च के निकट विस्फोट किया। फिर पूजा (प्रार्थना) करने वालों पर फायरिंग की। हमलावर पादरी का अपहरण करके ले गए हैं। ओंडु राज्य के गवर्नर अरकुनरिन अकेरेडोलू हमले की पुष्टि की है। गवर्नर ने कहा, सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च में प्रार्थना कर रहे ओवो के निर्दोष लोगों पर किए गए हमले और हत्या से बहुत ज्यादा दुखी हूं। वहीं राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने इस हमले की निंदा की है और इसे “नृशंस कृत्य” बताया है। इस हमले की अभी तक किसी भी गुट या संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। ना ही हमला क्यों किया गया है इसके कारण का पता चला है। द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी रविवार को हुए हमले की संख्या का आकलन कर रहे हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!