महासुमंद

महासमुंद : श्रमवीरों को संसदीय सचिव ने बांटे रेनकोट

बारिश में भींगते खेती-किसानी का कार्य कर रही महिलाओं को संसदीय सचिव ने शनिवार को रेनकोट वितरित किया। शनिवार की सुबह संसदीय सचिव केशवा क्षेत्र में दौरे पर निकले थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर कुछ महिलाएं बारिश के बीच खेती-किसानी कार्य में व्यस्त थी। इसे देखकर संसदीय सचिव ने अपनी गाड़ी रूकवाई। इसके बाद उनके बीच पहुंचकर सभी महिलाओं व काम कर रहे किसानों को रेनकोट वितरित किया। रेनकोट मिलने से श्रमवीरों के चेहरे खिल गए।

रेनकोट मिलने की खुशी पर महिलाओं ने कहा कि बारिश के दिनों में बिना रेनकोट के उन्हें किसानी काम करना पड़ रहा था। अब रेनकोट मिलने से बरसाती पानी से उन्हें भींगना नहीं पड़ेगा। बता दें कि संसदीय सचिव द्वारा अपने निवास पर स्थित जनसेवा केंद्र में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से संगठित कर्मकार व असंगठित कर्मकारों का निशुल्क पंजीयन करने की पहल की जा रही है। यहां श्रम विभाग से संबंधित कार्यों व योजनाओं का आवेदन भी मुफ्त में किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों की स्थिति में सुधार लाने के लिए चलाई जा रही स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाकर समाज में उन्हें आगे लाने की सोच है। इधर संसदीय सचिव ने कहा कि जनसेवा की भावना के उद्देश्य से पूरे विधानसभा क्षेत्र में श्रमवीरों को रेनकोट वितरित किया जाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!