सरायपाली
सरायपाली : बैदपाली रोड़ में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सरायपाली. सरायपाली पुलिस को 24 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिला कि गिरधारी वैष्णव नामक व्यक्ति बैदपाली रोड़ बाजार के पास सरायपाली में अवैध रूप से बोरी में महुआ शराब रखा है कि सूचना पर पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम गिरधारी वैष्णव पिता स्व. रविशंकर वैष्णव उम्र 20 वर्ष साकिन ताजनगर सरायपाली का निवासी होना बताया आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 04 पालीथीन प्रत्येक में 05 लीटर भरी हुई जुमला 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000रू. को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
AD#1


























