महासुमंद

महासमुंद : निरीक्षक के घर चोरों ने बोला धावा लेडिस सायकल सहित अन्य सामान ले उड़े चोर

महासमुंद. प्रमिला मंडावी ने आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह न्यु सिविल लाईन महासमुंद का निवासी है तथा पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद वर्तमान में EOW रायपुर में पदस्थ है रायपुर में पदस्थापना होने के कारण उनके न्यु सिविल लाईन महासमुंद का मकान बंद रहता है महिना में एक दो बार आकर साफ सफाई कर ताला बंद कर रायपुर चली जाती है पिछले माह दिनांक 07 अगस्त 2022 को वह अपने न्यु सिविल लाईन स्थित मकान में आकर साफ सफाई कर पुन: ताला बंद की थी सामने गेट की चाबी गुलाब नामक व्यक्ति को देख रेख हेतु समझाकर देकर शाम 07 बजे रायपुर चली गई थी दिनांक 23.09.2022 को रात्रि 9 बजे अपने मकान में आकर गुलाब बघेल से सामने गेट का चाबी लेकर खोली तो देखी कि मकान के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ तथा मकान खुला हुआ है फिर घर के अंदर जाकर देखी तो घर के अंदर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे एवं घर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा है बाथरूम में लगे जगुआर कम्पनी का जम्बो सेट, सावर युनिट, बाथ हेंगर(राड), बर्तन सेट कांसा का (थाली, लोटा, कटोरी, गिलास के 6-6 सेट), 01 इंडेन गैस सिलेण्डर, 01 लेडिस सायकल, पूजा के चांदी के सिक्के करीब 10 नग(5-10 ग्राम के), 01 सो पीस एवं साड़िया, बच्चों के कपड़े, बर्तन, आलड्राप आदि अन्य सामान जुमला कीमती करीब 35000 रूपये को अज्ञात चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर उनके घर के अंदर अनाधिकृत प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने प्राथिया कि शिकायत पर 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!