सरायपाली

सरायपाली : तू कौन होता कहकर लोहे के तवे से हमला

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में गणेश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बैतारी में रहता है कक्षा आठवीं तक पढा है खेती किसानी का काम करता है दिनांक 22 अक्टूबर को वह अपने खेत से घर आया तो देखा उनके छोटा भाई दिनेश साहू उनके पत्नि सुधा साहू एवं उनके मां कुंती साहू को अश्लील गाली गलौच करते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के तवे से मारपीट कर रहा था जिसे देखकर वह बीच बचाव करने गया तो तू कौन होता कहकर अश्लील गाली गलौच देते हुए अपने हाथ में रखे लोहे के तवे से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट करने से उनके बायें हाथ के कोहनी में चोट एवं सुधा के सिर एवं छाती में एवं उनके मां के सिर एवं दाहिने पैर के घुटने के नीचे चोट लगा है। घटना को पिता दिलीप साहू एवं मोहल्ले के सुभाष , मनराखन बेहरा व विजय साहू ने देखा सुना है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!