सूरजपुर जिले में क्रमोन्नति/समयमान प्रदाय हेतु संयुक्त कार्यवाही प्रारम्भ

रायपुर।सूरजपुर जिले में शिक्षक (एल बी संवर्ग) को समयमान/क्रमोन्नत वेतनमान प्रदाय हेतु प्राथमिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुवे संयुक्त टीम सूरजपुर के जिला प्रवक्ता भुवनेश्वर सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एक पत्र जारी कर जिले के समस्त विकास खण्ड शिक्षाअधिकारी को निर्देशित किया है कि समयमान/क्रमोन्नत वेतनमान के पात्र शिक्षक(एल बी संवर्ग) में 5 वर्षो की गोपनीय चरित्रावली एक सप्ताह में प्रेषित करें।


जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संघ जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी से चर्चा उपरांत बताया गया कि ज्वाइन डायरेक्टर सरगुजा संभाग द्वारा मांगी गई जानकारी के परिपेक्ष्य में उक्त कार्यवाही प्रारम्भ की गई है जिसके लिए अलग से किसी भी प्रकार का आवेदन करने की आवश्यकता ही नही है।
सरगुजा सम्भाग के सूरज पुर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा क्रमोन्नत,समयमान वेतन की कार्यवाही शुरू की गई है,इस तरह पुरे प्रदेश में शीघ्रता से कार्यवाही करने की मांग सयुंक्त शिक्षा कर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन जी ने किया है,साथ ही साथ शीघ्रता पूर्ण कार्यवाही के लिए सूरजपुर प्रशासन को धन्यवाद देते हुए,सयुंक्त शिक्षाकर्मी संघ सूरजपुर सहित प्रदेश के समस्त साथियो को बधाई प्रेषित किया है।उक्ताशय की जानकारी प्रांतीय सचिव रूपानंद पटेल प्रांतीय महामंत्री शहादत अली ने दी है।


























