छत्तीसगढ़

लैंको पॉवर प्लांट में फंदे पर लटकी मिली डिप्टी मैनेजर की लाश…

लैंको कॉलोनी में रहने वाला सत्यव्रत बराल लैंको पॉवर प्लांट के ऑपरेशन विभाग में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह शुक्रवार को दोपहर 2 बजे ड्यूटी पर आया था। रात को 10 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद भी वह घर नहीं गया। बताया गया कि वह रात को प्लांट में ही रुका था। जब सुबह ड्यूटी करने दूसरे कर्मचारी प्लांट में आए थे तो देखा कि सत्यव्रत की लाश प्लांट के अंदर एक सीढ़ी के पास फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। यह देखते ही कर्मचारी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी। पॉवर प्लांट कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम पताढ़ी में संचालित है। प्लांट प्रबंधन को सूचना मिलने के बाद इस बात की जानकारी उरगा पुलिस को दी। उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को उतार लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डिप्टी मैनेजर ने की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक सत्यव्रत ओडिशा का रहने वाला था। वह यहां अपने परिवार के साथ ही कंपनी की कॉलोनी में रहता था। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!