बसना

जरूरतमंद लोगों के सहयोग में आगे आए वधवा परिवार , किया दीपावली उपहार वितरण का आयोजन

बसना(काकाखबरीलाल)। श्री गुरुगोविंद सिंह जी के चारों साहेबजाद़ों की शहिदी पर 14 नवम्बर बाल दिवस मनाने की मांग को बल देने तथा बंदी छोड दिवस एंव दीपावली पर्व पर नगर के जरूरत मंद परिवारों मे अंधेरे से उजाला लाने बच्चों के चेहरे मे मुस्कुराहट लाने के उद्देश्य से भगतराम वधवा एंव परिवार के सदस्यों ने फटाके बिस्किट चाकलेट आदि का घर घर जाकर वितरण कराया।

श्रीगुरुद्वारा साहेब मे अरदास पश्चात ज्ञानी जी का भगतराम वधवा ने साल श्रीफल से सम्मान किया तत्पश्चात बच्चौं को दीपावली उपहार भेंट किया यंहा से पार्षद पिन्टू अरोरा के साथ वार्ड 06 मे पार्षद सोनू सोनवानी आदि के साथ दीपावली उपहार भेंट किया।
वार्ड 09. 10 और 11 मे पिन्टू अरोरा अमर राणा के साथ बच्चौ को दीपावली उपहार भेंट किया गया।वार्ड एक और 14 तथा 15 मे ईरफान गिगानी ईल्लु संतराम डडसेना माता दरबार के साथ घर घर जाकर बच्चौं को उपहार सामग्री भेंट की देर रात तक उपहार सामग्री भेंट की जाती रही।विशेष कर वार्ड एक मे एक ही साथ बैठे 08 परिवार के सदस्यों जिसमे बच्चे ज्यादा थे को उपहार सामग्री मिलने पर सबके चेहरो मे दीपावली की खुशी स्पष्ट दिखने लगी थी हम्मोमन फटाका फोडबो की बच्चौ की बोली ने आयोजन के उद्देश्य को मानो सफल बना दिया एसा महसुस हो रहा था।चारो साहेबजाद़ों को आयोजन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दीपावली उपहार वितरण के आयोजक भगतराम वधवा ने बताया दीपावली के दिन इस तरह का यह तीसरा आयोजन है पहले वर्ष सेवाभावी महेन्द्र साव कामेश बंजारा संतराम आदि के माध्यम से नगर के बच्चौ को दीपावली मे उपयोग सामग्री वितरित की गई थी दुसरे वर्ष पुर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एंव सहयोगियों के साथ  06 गांव मे जाकर अंचल के शहीद परिवारों को दीपावली सामग्री प्रदान कर उनके घरों दीया जलाकर फुग्गे बांध सजावट कर दीपावली मनाई थी ।
श्री वधवा ने बताया सिक्ख धर्म मे बंडछक कर खाने की सीख दी जाती है उसी के अनुरूप पात्र लोंगो को बांटकर जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!