दिल्ली

होटल के कमरे में सीआईडी के सब इंस्पेक्टर का शव मिला ,पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली (काकाखबरीलाल) . बिहार के गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे से सीआईडी के एक सब इंस्पेक्टर का शव बरामद किया गया है. पुलिस शव बरामद कर जांच में जुट गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वैशाली जिले के अरारा गांव के रहने वाले संजय कुमार गोपालगंज में सीआईडी में कार्यरत थे. पुलिस ने बताया कि मौनिया चौक स्थित होटल के एक कमरे से संजय कुमार का शव बरामद किया गया है. इनके कमरे से शराब की कुछ बोतलें भी बरामद हुई हैं.पुलिस के मुताबिक वे शनिवार से होटल में रह रहे थे. रविवार को गोरखपुर जाने की बात कहकर निकले थे और रात के साढे आठ बजे वे कमरे में लौट आए थे. सोमवार को बाहर नहीं निकले. गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे होटल मालिक को संजय कुमार की पत्नी ने फोन कर मोबाइल रिसीव नहीं करने की बात कही. उसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजे खुालवाने की कोशिश की. जब दरवाजा नहीं खुला तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई.उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. सूत्रों के मुताबिक, संजय शुगर बीमारी से भी पीड़ित थे.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!