मध्यप्रदेश

अरबपति कारोबारी ने अपनी डायरी में लिखा “आई लव यू नीलम”  और फिर कर ली खुदकुशी

इंदौर (काकाखबरीलाल).   अरबपति कारोबारी ने अपनी डायरी में लिखा “आई लव यू नीलम”  और फिर खुदकुशी कर ली। मुंबई में 5 कंपनियों के मालिक पंकज कामले विधायक के बेटे की शादी में इवेंट का जिम्मा संभालने के लिए इंदौर आया हुआ था, यही उसने होटल के कमरे में खुदकुशी की। 28 वर्षीय पंकज पिछले तीन-चार दिन इंदौर में मध्यप्रदेश के विधायक संजय शुक्ला के बेटे की शादी में इवेंट अरेजमेंट देख रहे थे। जिस कमरे में पंकज ने फांसी लगायी है, उस कमरे में 1.50 लाख रुपये नकद और डायरी मिली है। डायरी में आई लव यू नीलम के साथ बैंक में 1 करोड़ रुपए होने की बात भी लिखी है। पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो उसमें परिजन को किए मैसेज में काम के तनाव की बात लिखी थी। उसने लिखा था कि काम की वजह से अपनी जान दे रहा हूं। इसमें किसी का दोष नहीं है। शव लेने आए परिजन ने बताया कि पंकज प्लेयर बार टेंडर भी रहा है। वह 15 मिनट में 120 तरह के मॉकटेल मिलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुका था। 28 वर्षीय मालिक पंकज कामले मुंबई में सांताक्रूज के लवकुश अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर रहता था और इवेंट कंपनी लेकर इंदौर आया था। वह कनाड़िया स्थित ग्लोरी पैलेस होटल ठहरा था और सोमवार रात कनाड़िया की होटल में पंकज कामले ने फांसी लगाई। मंगलवार सुबह चेक आउट के वक्त कर्मचारी गया तो घटना पता चली। पुलिस ने जब मालिक का मोबाइल खंगाला तो उसमें परिजन को किए मैसेज में काम के तनाव की बात लिखी थी, वही 28 वर्षीय मालिक पंकज कामले के कमरे से डेढ़ लाख नकद और डायरी मिली है। डायरी में लिखा- आई लव यू नीलम, बैंक में अकाउंट में 1 करोड़ रुपए है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753
Back to top button
error: Content is protected !!