राजिम
धान खरीदी के लिए टोकन वितरण के पहले दिन ही अव्यवस्था, यहां शुरु नहीं हो पाया टोकन वितरण

राजिम (काकाखबरीलाल)। एक दिसंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी के लिए छत्तीसगढ़ में आज से किसानों को टोकन दिए जाने का ऐलान किया गया है। राजिम में टोकन वितरण के पहले दिन ही अव्यवस्था देखने को मिली है। अभनपुर विधानसभा अंतर्गत मानिकचौरी सोसायटी में भारी अव्यवस्थाएं देखने को मिली हैं। यहां टोकन का वितरण आज नहीं किया जा रहा है। सोसायटी द्वारा तकनीकी खामियों का हवाला दिया गया है। सुबह 7:00 बजे से 6 गांव के किसान यहां पहुंच गए थे।
AD#1





















