गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर के छात्रों ने दी साहसिक गतिविधि एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

सरायपाली-भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ सरायपाली द्वारा विकासखंड स्तरीय स्काउट् र एवं गाइड्स द्वितीय/तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर एवं जाँच शिविर का आयोजन दिनांक 21नवम्बर से 24 नवम्बर तक शासकीय शाला परिसर केदुआँ में किया गया। जिसका उद्घाटन एवं समापन चार चरणों में अलग-अलग स्वरूपों में सम्पन्न हुआ। प्रथम चरण उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चन्द्रकुमार पटेल अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सरायपाली,अध्यक्षता कुशवंती पटेल सरपंच ग्राम पंचायत केदुआँ द्वितीय चरण ज्वाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमारी भास्कर अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली,अध्यक्षता गीता रतन बंजारे जिला पंचायत सदस्य।तृतीय चरण महाशिविर ज्वाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चातुरी नंद विधायक सरायपाली,अध्यक्षता चन्द्रहास चन्द्राकर जिला मुख्य आयु.भारत स्काउट गाइड जिला संघ महासमुन्द तथा चतुर्थ चरण समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरला कोसरिया जिला मुख्य.आयु.भारत स्काउट गाइड जिला संघ एवं स्थानीय संघ संरक्षक सरायपाली,अध्यक्षता ऐतराम साहू भारत स्काउट गाइड जिला संघ महासमुन्द थे।चार दिवसीय इस शिविर कार्यक्रम में गोपनाथ आश्रम विद्या मंदिर हा.से.स्कूल जोगनीपाली के स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर तृतीय दिवस के रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में साहसिक करतब,आत्मरक्षार्थ दंड संचालन,दीपासन जैसे साहसिक नृत्य की सफल प्रस्तुति देते हुए सबका मन मोह लिया तथा जमकर ताली बटोरते हुए काफी वाह-वाही लूटी तथा पूरे कार्यक्रम में छाए रहे।सुन्दर प्रस्तुति के लिए दर्शक वर्ग भी उनके कला के सम्मान में नगद राशियाँ भेंट की।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप में निधि चौधरी,दक्षा पटेल,विजया साहू,मंजू नायक,गरिमा दास,झरना वर्गे,अभय प्रधान,नमन साहू,खिरोद्र बरिहा प्रियांशु वर्गे,हर्ष भोई,विवेक प्रधान,भुवन यादव,हर्षवर्धन मांझी आदि छात्र-छात्राएं शामिल हुए तथा गाइडर के रूप में शिक्षिका मनीषा सेठ तथा स्काउटर के रूप में शिक्षक अनिल कुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।समापन समारोह में छात्र-छात्राओं सह संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के संचालक जन्मजय नायक,उपसंचालक दुर्गा चरण नायक,शिक्षक सौमित्री मांझी भी उपस्थित थे।





























