सरायपाली: प्रायोगिक परीक्षा इस दिन

सरायपाली। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के द्वारा पूरक परीक्षा 2024 का आयोजन स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में किया जा रहा है। महाविद्यालय से प्रेस विज्ञप्ति में मिली जानकारी अनुसार इस पूरक परीक्षा में शासकीय महाविद्यालय सरायपाली, रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली, भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय बलौदा एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा के परीक्षार्थी सम्मिलित हो होंगे। बीएससी भाग 1, 2 एवं 3 तथा बी ए भाग 1, 2 एवं 3 के भूगोल प्रायोगिक परीक्षा भी शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में आयोजित की जाएगी। बी ए भाग 1, 2 एवं 3 के भूगोल प्रायोगिक विषय के परीक्षार्थियों के लिए 2 सितंबर 2024 को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस प्रायोगिक परीक्षा में शासकीय महाविद्यालय सरायपाली, शासकीय महाविद्यालय बलौदा, रामचंडी महाविद्यालय बगईजोर, शासकीय महाविद्यालय भंवरपुर, शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा, शासकीय महाविद्यालय बसना, शासकीय महाविद्यालय पिथौरा एवं स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय महासमुंद के छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे। भूगोल विषय के प्रायोगिक परीक्षा में परीक्षार्थी फाइल के साथ उपस्थित रहेंगे।

























