सरायपाली

सरायपाली : पान ठेला में अवैध शराब के साथ युवक दबोचा गया

सरायपाली पान ठेला में अवैध शराब बेच रहे एक व्यक्ति को बलौदा पुलिस ने अंग्रेजी व देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति के द्वारा पान ठेला पर अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है। बलौदा पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर दबिश दी। 10 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा व्हिस्की ब्रांड का प्रत्येक शीशी में 180 एमएल तथा 12 पौवा देसी प्लेन मदिरा प्रत्येक शीशी में 180 एमएल कुल 3960 एमएल जुमला कीमती 2160 रुपए को जब्त कर आरोपी हिराधर सोना (41) निवासी सुंदरनगर बलौदा को गिरफ्तार किया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!