छत्तीसगढ़

सरायपाली: प्रधानमंत्री आवास योजना में अनेक साल से रहने इंतजार कर रहे हितग्राही

केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आज भी हमारे क्षेत्र के लिए पंचायत स्तर पर लिपापोती कर कागज में ही बना दिया जा रहा है। मामला है ग्राम पंचायत सलडीह का जहां पूर्व कार्यकाल के सरपंच द्वारा पंचायत स्तर पर 12 पीएम आवास का निर्माण किया गया, परंतु इस महत्वकांक्षी योजना को पलीता लगाते हुए आनन फानन में आवास गरीबों के लिए आधा अधूरा बना दिया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक वहां 12 परिवारों का पीएम आवास बनाया गया, परंतु वहां न तो पानी की सुविधा है, न  ही बिजली की सुविधा है और न ही वहां पूरे के पूरे 12 मकान को पूर्ण रूप से बनाया गया है और जो बना है उसका भी किसी में दरवाजा नहीं है तो किसी में खिडक़ी नहीं है। कई आवास को प्रारंभ करके छोड़ दिया गया है। यहां इसे देखने से खण्डहरनुमा प्रतीत होता है। हितग्राही शौकीलाल, बलराम साहू, सीन आनंद, सुनातन ने बताया कि उन्हें यहां कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है यहां न ही बिजली है और न ही पानी है। उन्हें पीने के पानी लेने के लिए घर से 2 किमी दूर जाना पड़ता है और सायकल में ही यह मुमकीन है। यहां शौच करने के लिए खेत में जाना पड़ता है। यहां जब हितग्राही रहने के लिए आए तो किसी भी मकान में दरवाजा खिडक़ी नहीं लगा था वे स्वयं के पैसे से दरवाजा खिडक़ी लगाए है और निवास कर रहे हैं। यहां 3 परिवार ही रहते हैं, क्योंकि बाकी पीएम आवास अधूरे हैं और कुछ शुरूवात कर छोड़ दिए हैं। उन्हें यह भी डर सताते रहता है कि अंधेरे भी कुछ भी वारदात हो सकती हैं।
इस संबंध में वर्तमान सरपंच बाबूलाल भोई से पूछे जाने उन्होंने बताया कि उन्हें इस पीएम आवास निर्माण की कोई जानकारी नहीं है। उनके कार्यकाल में यह नहीं बना है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!