रायपुर

छतीसगढ़ के इन….. जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट जाने कैसा रहेगा आज का मौसम

रायपुर (काकाखबरीलाल). छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने 24 घंटों में बारिश की चेतावनी जारी की है। दरअसल पश्चिम राजस्थान से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बन रही द्रोणिका से यह स्थिति बन रही है। मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदा बाजार, महासमुंद, नारायणपुर, बीजापुर , सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली और कवर्धा में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। इनमें से कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। जबकि बीती देर रात तक राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश की वजह से लोगों को आवागमन में तकलीफ का सामना करना पड़ा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!