अवैध धान परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार भंवरपुर चौकीं की बड़ी कार्रवाई

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मेघा टेंभुलकर व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी भंवरपुर उमाकांत तिवारी के द्वारा अंतर राज्य एवं जिला से महासमुंद जिले में अवैध धान परिवहन कर धान विक्रय केंद्र में बिक्री हेतु लाने पर कार्यवाही करने का निर्देश मिला था कि आज दिनांक 30.11. 2021 को पेट्रोलिंग के दौरान धान बिक्री केंद्र निरीक्षण के ग्राम बड़े साजापाली में एक पिकअप क्रमांक CG 11 AB 0265 पर वाहन चालक खेमराज साहू पिता छोटे लाल साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम धमनी जिला जांजगीर चांपा द्वारा ग्राम सलखंन धान विक्रय केंद्र में अपने रिश्तेदार के मार्फत बिक्री हेतु लाना बताया धान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं होने पर मंडी सचिव भंवरपुर को धारा 102 जा. फौ .की कार्यवाही कर सुपुर्द किया गया





























