बसना

भारतीय राजनीति व कूटनीति के साथ महान कवि थे अटल जी – सम्पत

वाजपेयी के निधन से शोक में डूबे प्रदेशवासी

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/बसना: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सूबे के अधिकांश स्थानों पर शोक सभा का आयोजन हुआ। सभी भाजपाइयों, व्यापार मंडल, आम लोगों ने पूर्व पीएम को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही आज शाम भारतीय जनता पार्टी बसना के द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर में बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल ने वाजपेयी जी के छाया में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. और कहा कि भारतीय राजनीति व कूटनीति के साथ महान कवि थे अटल बिहरी जिन्हे भारत रत्न से सम्मानीत भी किया गया था। आज पूरे भारत मे शोक मनाया जा रहा है।

शोक सभा मे मुख्य रूप से संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी ओमप्रकाश चौधरी जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोजिनी जयनारायण पटेल, जिला पंचायत सदस्य कु. पुष्पलता साव जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सतीश अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री रमेश अग्रवाल जी, श्री आरके खरे जी, डॉ. एनके अग्रवाल जी, श्री आनंद मदनानी जी, श्री रामचन्द्र अग्रवाल जी, श्री शिवप्रसाद श्रीवास्तव जी के साथ बड़ी संख्या में नगर के उपाध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमेन, प्रतिनिधि मंडल, भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ता गण शोक सभा मे शामिल हुए।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!