एससी,एसटी और ओबीसी अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

युवा कैरियर निर्माण योजना के अन्तर्गत संघ एवं राज्यलोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वालीसिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु अनुसूचित जाति,जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के लिएआवेदन 13 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किये गयेहैं। अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के मेरिटसूची के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियांे कोरायपुर में स्थित शासन द्वारा निर्धारित कोचिंग संस्था मेंनिःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करायी जाती है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास ने बताया कि इसयोजना के तहत कुल 100 सीट स्वीकृत किए गए है।इसमें अनुसूचित जनजाति के 50, अनुसूचित जाति के30 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 20 सीट होंगे। इन सभीमें महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित होगी।इस योजना के तहत अभ्यर्थी की आयु- 01 जनवरी2021 को 20 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होना चाहिए।इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से या कॉलेज से स्नातक की डिग्रीमें कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समतुल्य ग्रेड सेउत्तीर्ण किया हो। आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूलनिवासी होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवेदक अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से हो तथास्थायी जाति प्रमाण पत्र धारक हो। पालक याअभिभावक का समस्त स्त्रोतों से आय 3 लाख रूपयेसे अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए 10 रूपये केस्टाम्प पेपर पर नोटरी से प्रमाणित स्वघोषणा प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संदर्भ में अधिक जानकारीके लिए विभागीयवेबसाइड www.tribal.cg.gov.in एवं कार्यालयसहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायपुर के कमरानंबर 40 मंे संपर्क कर सकते हैं।





























