बसना

बसना:गाली गलौज कर डंडे से किया वार

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।पद्मा रातड़े ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम रामपुर की निवासी है कक्षा 12 वीं तक पढी है गृहणी है दिनांक 19/10/2025 के रात्रि करीबन 08/30 बजे घर के परछी में थी और  पति यादराम रातड़े घर के परछी के सामने गली में ट्रैक्टर के पास बैठे थे हम दोनो देवर राकेश रातड़े जो के शराब पिने कि आदत के संबंध में बात कर रहे थे तभी नानदाउ रातड़े एवं सदानंद रातड़े आये व  पति को बोले कि तुम्हार भाई राकेश रातड़े को उसकी मजदूरी का पैसा दे दिया है तब पति ने उन दोनो को बोला कि हम आपको कुछ नही बोले है तब उन दोनो द्वारा हम लोगो के संबंध में बात कर रहे हैं कहकर घर के परछी में अपने साथीयों के साथ आ गये   दोनो पति पत्नी को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए नानदाउ रातड़े एवं सदानंद रातड़े ने अपने हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किये है मारपीट करने से बांए हाथ में चोट आयी है उस समय अपने बेटे मयंक रातडे को गोद में ली थी इस कारण उसे भी चोंट आयी है  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!