बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान धंसा हेलीपैड

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब सबरीमाला के दौरे पर पहुंची, तो उनका हेलिकॉप्टर अचानक हेलीपैड के कंक्रीट के गड्ढे में फंस गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी आया है। मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने हाथ से हेलिकॉप्टर को धक्का देकर बाहर निकाला।यह घटना आज सुबह केरल के प्रमादम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में हुई। लेकिन किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव हो गया और राष्ट्रपति सुरक्षित रहीं। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से पांबा के लिए रवाना हो गईं।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!