बसना: बाईक चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर साईकिल सवार को मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर सायकल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है है।सूलोचना साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बडें डाभा की रहने वाली है गृहणी है दिनांक 29/01/2025 को शाम को जेठ तुलसीदास पिता छिनउ दास उम्र 55 साल साकिन बडे डाभा थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 अपने सायकल में घरेलू काम से ग्राम गढफुलझर बाजार गया था शाम करीबन 07/00 बजे अपने घर वापस आ रहा था बसना से पदमपुर मार्ग में बैंक आफ बडौदा के सामने ग्राम गढफुलझर के पास पहुंचा था तभी पीछे कि ओर से आ रही वाहन मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर नंबर का चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापुर्ण एवं लापरवाही पुर्वक चलाते हुए लाया व जेठ के सायकल को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । एक्सीडेंट होने से जेठ के दोनों पैर सिर में चोंट आयी है जिसे ईलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती किये हैं पुलिस ने125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























