
?माँ कौशलेश्वरी मन्दिर में मत्था टेका
?नगर के युवा व्यवसायी के निधन पर जताया खेद
कोसीर-ग्राम स्वराज अभियान के तहत 2 दिवसीय प्रवास पर पहुंचे कोसीर क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री व रायगढ़ लोकसभा सांसद विष्णुदेव साय ने रात्रि विश्राम कोसीर अटल समरसता भवन में की उसके बाद निर्धारित कार्यक्रम तहत सुबह अटल समरसता भवन में ग्राम सुराज की चौपाल लगाई और दर्जनों लोगों की समस्या सुन उनका निराकरण करने भरोसा दिलाया साथ ही शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लेने आह्वान किया इस मौके पर कोसीर के पत्रकारों ने मंत्री जी से क्षेत्र के विकास के लिए लम्बी चर्चा की और निम्न मांग को ध्यान में रखने आवेदन सौंपा जिसमे प्रमुख रूप से कोसिर में महाविद्यालय की स्थापना,कोसीर में आई0टी0आई0 प्रशिक्षण संस्था खोलने,माँ कौशलेश्वरी मन्दिर को पर्यटन स्थल में शामिल करने,कोसीर में विश्राम गृह की स्थापना,महानदी के पानी को लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से बंधवा तालाब तक पहुंचाने, कन्या हाईस्कूल का हायरसेकंडरी में उन्नयन,कन्या छात्रावास खोलने की मांग रखी गई ,उसके बाद उनका काफिला कोसीर स्थित माँ कौशलेश्वरी मन्दिर के दरबार पहुंचा और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए साथ ही क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की आगे वे कोसीर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मिट्ठूलाल अग्रवाल जी के निवास पहुंचे और अग्रवाल के सुपुत्र स्व.शिव गोलू अग्रवाल के अकास्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस दुख की बेला में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से कामना की और श्रदांजलि अर्पित की ततपश्चात कोसीर के छोटे गौटिया सत्यनारायण चन्द्रा घर पर मंत्री जी ने चाय पर चर्चा की इसके बाद भांठागांव में आयोजित ग्राम स्वराज अभियान में शामिल होने पहुंचे तो सरपंच घनश्याम सुमन व साथियों ने बाजे गाजे के साथ विष्णु देव साय का स्वागत किया उसके बाद साय जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया कहा के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश भर के 21 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम सुराज अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है जिसमे सारंगढ़ ब्लॉक के 20 पंचायत शामिल है आगे उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी और कहा कि केंद्र सरकार की 7 प्रमुख योजनाएं है जिनका शत प्रतिशत लाभ दिलाने यह ग्राम सुराज अभियान आयोजित किया गया इसके बाद उनका काफिला रिवापार ,बटाउपाली के लिए निकला और ग्राम सुराज अभियान में शामिल होकर लोगों की समस्या सुनी और शासन की योजनाओं को विस्तार से बतलाया आज के कार्यक्रम में इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक केराबाई मनहर, सांसद प्रतिनिधि श्री अरविंद हरिप्रिया, श्री भुवन मिश्रा,नगर पालिका अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, श्री ज्योति पटेल,दुर्गा सिंह ठाकुर,श्री विरेन्द्र निराला, श्रीमती नंदनी वर्मा ,डॉ एम0आर0खरे,श्री दीनानाथ खूंटे, श्री धर्मेन्द्र पटेल, श्री मनोज लहरे, श्याम सुंदर रात्रे, परिमल चन्द्रा,भूषण लाल चन्द्रा, श्रीमती अंजना महिलाने, श्री भरत जाटवर, श्री राजू निषाद, श्री मनीष शर्मा,ह्रदय वर्मा,कमल कृष्ण श्रीवास ,घनश्याम सुमन,दिल लहरे,श्री शिबू चौहान, एसडीएम श्री बी.आर.ठाकुर,कोसीर सरपंच प्रेमबाई जायसवाल, खिकराम जायसवाल,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने अटल समरसता भवन कोसीर में संक्षिप्त प्रेस वार्ता में कहा ग्राम स्वराज अभियान के तहत सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 20 ग्रामों में यात्रा के अंतगर्त 20 अप्रेल को माँ कौशलेश्वरी की नगरी कोसीर के अटल समरसता भवन में रात्रि विश्राम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ,अटल समरसता भवन में रात्रि विश्राम हेतु यहाँ के सरपंच महोदया एवम ग्रामीणों ने अच्छी व्यवस्था की थी रात्रि का भोजन सरपंच निवास में कार्यकर्त्ता ओं के साथ हुआ ,मुझे यह जानकर प्रशन्नता हुई कि ग्राम कोसीर में रात्रि विश्राम आज तक किसी भी मंत्री ने नही किया था,यह सौभाग्य रात्रि में रुकने का मुझे मिला मैं कोसीर सहित क्षेत्र की उत्तरोत्तर विकास की कामना करता हूँ।



























