सरायपाली : साइकिल दिवस मनाया गया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साइकिल चलाकर मनाया गया विश्व साइकिल दिवस सरायपाली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद डॉक्टर पी कुदेशिया के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी बी कोसरिया व बीपीएम शीतल सिंह के संयोजन में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली से भंवरपुर रोड में साइकिल चलाकर विश्व साइकिल दिवस मनाया गया । बीएमओ डॉक्टर बी बी कोसरिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया की नियमित साइकिल चलाने से शरीर फिट और तंदुरुस्त रहता है एवम् जिंदगी की शुरूआत हम साइकिल चलाकर ही करते हैं बदलते परिवेश में हम साइकिल से दूर होते जा रहे हैं जिससे ब्लडप्रेशर, शुगर व कैंसर जैसे बीमारियां के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रहा है।साइकिल चलाने से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संतुलन मे फायदा होता है इसके लिए व्यापक जन जागरूकता की आवश्यकता है संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा लोगों की बेहतर स्वास्थ्य के लिए 3 जून 2018 को विश्व साइकिल दिवस घोषित किया गया है इसी कड़ी में बीपीएम शीतल सिंह ने बताया कि आरामदायक जिंदगी व गैर संचारी रोग नियंत्रण हेतु साइकिलिंग को अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाना है तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं इस वर्ष2023 के लिए विश्व साइकिल दिवस का “थीम साइकिल फॉर हेल्थ” है। इस साइकिलिंग कार्यक्रम में
डॉ बी बी कोसरिया ,बीपीएम शीतल सिंह, राजकुमार पटेल ,लक्ष्मीकांत लहरे ,सुरेश पटेल, समीर पटेल, प्रह्लाद कन्हेर इत्यादि स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया उपरोक्त जानकारी खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सह मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया।























