सरायपाली

नुआखाई के अवसर पर ग्रामीणों ने मुंधा डोंगर चढ़ कर की भागवत भगवान की पुजा

सरायपाली (काकाखबरीलाल).सालों से चले आ रहे परंपरा को  निभाते हुए  आज नुआखाई के दिन ग्राम पंचायत मुंधा  के ग्रामीणों द्वारा मुंधा पहाड़ पर  चढ़कर भागवत भगवान की पूजा अर्चना की ।मुंधा पहाड़ की ऊंचाई लगभग 750 मीटर है , जो पड़ोसी गांव जोगीडीपा , लिमाउगुंड़ा, बोदापाली, जम्हारी तक फैला हुआ है। इस पहाड़ पर प्रतिवर्ष नवाखाई के दिन ग्राम मुधा के निवासियों द्वारा चढ़ा जाता है और वहां भागवत भगवान की पूजा की जाति तथा भजन कीर्तन किया जाता है . इस पहाड़ में मुनी बाबा रहते थे इन्हीं के नाम पर मुंधा गांव नाम पड़ा  और ऐसी मान्यता है कि वह आज भी अदृश्य रूप में इस पहाड़ पर  तप कर रहे हैं ‌।इसकी तीन चोटिया हैं दूसरी चोटी को पाका चौरा कहते हैं यहीं पर मुनि बिल है जहां  मुनी बाबा रहते थे यहां पत्थर का चौरा है साथ में बेेेल का पेड़ है पत्थर का चौरा अभी भी साक्ष्य के रूप में उपस्थित है जो इस बात का प्रमाण देती है कि यहां मुनी बाबा रहते थे पहली चोटी को भागवत कहते हैं यहीं पर नवाखाई के दिन प्रतिवर्ष चढ़कर भगवान भागवत की पूजा अर्चना करते हैं ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!