महासमुंद
महासमुंद जिला प्रशासन ने की जिले में 16 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। जिले में आज अब तक 16 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जो महासमुंद ब्लॉक से 15 जिसमे नगरीय क्षेत्र से 10 एवं ग्रामीण क्षेत्र से 05 शामिल हैं.बागबाहरा ब्लॉक से 01 कुल 16 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है।अभी हाल ही में स्वास्थ्य विभाग की सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ और कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले लोगों के 24 घंटे के भीतर सैंपल जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टरों को जारी पत्र में उन्होंने कोविड-19 के संभावित मरीजों की पहचान के लिए सघन सक्रिय सर्विलेंस संचालित करने कहा है।इसके साथ उन्होंने जारी पत्र में कोविड-19 संबंधी अन्य ज़रूरी दिशा-निर्देश दिए है ।
AD#1
























