सरायपाली

सरायपाली :कलेण्डा चौक के पास अवैध शराब के साथ युवक दबोचा गया

सरायपाली (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 14.12.2022 को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम कलेण्डा चौक के पास में एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम कलेण्डा चौक के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा । जिसे दौडाकर पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम जोगेन्द्र भोई पिता धनुर्जय भोई उम्र 42 साल ग्राम कलेण्डा थाना सरायपाली होना बताया एवं पास में रखे सामान के बारे में पुछने पर प्लास्टिक जरिकेन में महुआ शराब होना बताया जिसके संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देने पर शराब बिक्री करने एवं रखने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया। आरोपी जोगेन्द्र भोई के कब्जे से एक 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में लगभग 3 लीटर महुआ शराब भरा कीमती 600 रूपये को समक्ष गवाहो के जप्त कर शीलबंद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!