यूथ इंटक जिलाध्यक्ष ने किया महासमुंद कलेक्टर से भ्रष्टाचार पर जांच की मांग

शुकदेव वैष्णव, महासमुंद:-ग्राम पंचायत राजाडीह आश्रित ग्राम भालुकोना के पंचायत सचिव के खिलाफ जिलाधीश महोदय से शिकायत ग्राम वाशियो द्वारा लगातार पंचायत सचिव की शिकायत पर ग्राम पंचायत पहुचे यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष ज़फर खान ने ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी पंचायत सचिव के खिलाफ कई शिकायत ग्रामीणों ने की स्वछ भारत अभियान की तहत शौचालय निर्माण पर भारी भ्र्ष्टाचार की शिकायत की शौचालय निर्माण में उपयोग होने वाले सामानों में हेर फेर कर राशि गबन करने का आरोप लगाया वृद्धा पेंशन को लेकर ग्राम की महिलाओ ने भी शिकायत कि आवास योजना के तहत भेदभाव करने का आरोप ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर लगाया जिन हितग्रहियों को उसका लाभ मिलना चाहिए अब तक उन को आवास योजना का लाभ नही मिला है ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे लोगो का आवास योजना में नाम है जो कि बेहतर हालात में है पर जिनको असल मे इस योजना का लाभ मिलना चाहिए वो अभी तक आवास से वंचित है पंचायत सचिव शंकर साहू के बारे में पूछने पर ग्रामीणों ने बताया कि सचिव न के बराबर पंचायत भवन में उपस्तिथ होता है कोई भी समस्या होती है तो उन्हें उनके निवास पर जाना पड़ता है पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वो उनके साथ अभद्र व्यवहार करते है उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक नही लेते।
ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर यूथ इंटक कांग्रेस ने इसकी शिकायत सराईपाली जनपद CEO एवम महासमुंद कलेक्टर से की राजाडीह आश्रित ग्राम भालुकोनो के ग्रामीणों को हो रही परेशानीयो से जिलाधीश महोदय को अवगत कराया एवम शौचालय निर्माण, वृद्धा पेंशन में राशि मे हेर फेर, आवास योजना में राशि का गबन, पर यूथ इंटक ने मांग की है इस सभी तथ्यों पर उचित जांच हो एवम इन मे सम्मिलित सभी को सजा देने की मांग की है जिस पर जिलाधीश महोदय ने आश्वाशन दिया है कि जल्द इसकी जांच कराई जाएगी ।























