देश-दुनिया

शाहरुख़ ख़ान ने एक बार फिर से फौजी का किरदार निभाने की ख़्वाहिश जताई

( देश दुनिया काकाखबरीलाल). इस बीच शाहरुख़ ख़ान ने एक बार फिर से फौजी का किरदार निभाने की ख़्वाहिश जताई है। उन्होंने रियलिटी-शो डांस प्लस 5 के स्टेज से यह इच्छा जताई है। इससे पहले ‘फौजी’ शो से लेकर कई फ़िल्मों में शाहरुख़ ख़ान आर्मी मैन के किरदार में नजर आ चुके हैं। अब वह एक बार फिर फौजी बनने की मन बनाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, डांस प्लस शो में फौजी कंटेस्टेंट भीम ने डांस फरफॉर्मेंस दी। भीम ने ‘एक विलेन’ के गाने ‘बंजारा’ पर डांस किया। इस डांस ने शाहरुख़ ख़ान का दिल जीत लिया। शाहरुख़ भीम के मुरीद हो गए। उन्होंने देश की रक्षा करने के लिए भीम को थैंक्यू बोला। इसके अलावा शाहरुख़ इस बात से भी ख़ुश हुए की भीम अपने सीनियर्स से इजाजत लेकर इस शो में भाग लेने आया है। इसके बाद शाहरुख़ ने ऑन स्क्रीन फौजी बनने की इच्छा जताई। आपको बता दें कि शाहरुख़ ख़ान पिछले कुछ समय से फ़िल्मों में नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी आखिरी फ़िल्म ज़ीरो आई थी, जो उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके बाद से शाहरुख़ ख़ान बतौर प्रोड्यूसर सक्रिय हैं। वह साल 2019 में ‘बार्ड ऑफ़ ब्लड’ नाम की वेब सीरीज़ में प्रोड्यूस की। वहीं, हाल ही में उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ ‘बिग बुल’ की भी घोषणा की है। यह फ़िल्म हर्षद मेहता के जीवन से प्रेरित है। इन सबके अलावा वह नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर भी कुछ प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें ‘क्लास ऑफ़ 83’ समेत कुछ प्रोजक्ट हैं। हालांकि, शाहरुख़ ख़ान इसमें भी नजर नहीं आएंगे। बल्कि वह बतौर प्रोड्यूसर इन प्रोजेक्ट के साथ जुड़े हैं। अब देखना है कि फैंस को शाहरुख़ का फौजी लुक में पर्दे पर कब नजर आता हैं?

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!