महासुमंद

महासमुंद: धारदार हथियार लहराते यूवक दबोचा गया

महासमुंद@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत धारदार हथियार लहराते यूवक को गिरफ्तार किया गया है।  दिनांक 04/10/2025 को  मुखबीर से मोबाईल के माध्यम से सूचना मिला कि एक व्यक्ति संजय कानन गार्डन महासमुंद के पास एक लोहे का तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर घूम रहा है और आने जाने वाले लोगो को हथियार लहरा डरा धमका रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम  संजय कानन गार्डन के पास पहुंचा जहां पर मुखबीर के बताये हुलिये का व्यक्ति जो अपने दाहिने हाथ में एक लोहे का तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर घुम रहा था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया।  उस व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम दीपक कुमार रजक पिता श्री पालचंद रजक उम्र 19 साल निवासी वार्ड नंबर 06 नयापारा महासमुंद थाना व  जिला महासमुंद छ0ग0  रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से एक तलवारनुमा धारदार हथियार रखा मिला जिसे गवाहान के समक्ष बरामद किया गया तथा आरोपी को धारा 94  बीएनएसएस का नोटिस दिया जो हथियार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखकर दिया। आरोपी के कब्जे मे मिला एक लोहे के तलवार नुमा धारदार हथियार जिसकी कुल लंबाई 15 इंच, फल की लम्बाई 10.5 इंच, फल की चौडाई 1.5 इंच , मूठ की लम्बाई 4.5 इंच , मूठ की चौडाई 1.5 इंच को गवाहन के समक्ष जप्त कर  पुलिस ने 25-ARM के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!