खल्लारी
खल्लारी: ट्रांसफार्मर में लगे सामान ले उडे़ चोर

खल्लारी@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ट्रांसफार्मर के अंदर मे लगे क्वाइल, कोर, कापर वायर, आयल, नट बोल्ट एवं तांबा के सामानों की चोरी का मामला सामने आया है। प्रखर ने पुलिस को बताया कि वह छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड खट्टी में कनिष्ठ यंत्री के पद पर पदस्थ है वितरण केन्द्र खट्टी के अंतर्गत ग्राम पचेड़ा के चरचरीभाटा खार पंप लाईन में लगे 16 के0व्ही0ए0 ट्रांसफार्मर को रात्रि दिनांक 07.11.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रांसफार्मर के अंदर मे लगे क्वाइल, कोर, कापर वायर, आयल, नट बोल्ट एवं तांबा के सामानों की चोरी कर लिया गया है जिनकी अनुमानित लागत 45000 रूपये है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1
























