पिथौरा

पिथौरा :करंट में चिपकने से हाथी की मौत

समीप के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम पकरीद विश्राम गृह के सामने करीब 100 मीटर दूर गिधपुरी मार्ग पर करंट में चिपकने से एक और हाथी की मौत हो गई. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार हाथी की मौत विगत दो-तीन दिन पूर्व हो चुकी थी. ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व ही इसी परिक्षेत्र के ग्राम चेचरापाली के समीप एक युवक की करंट में चिपकने से मौत हो गई थी. जिसकी जांच बया पुलिस कर रही है. जानकारी के अनुसार देवपुर से करीब एक किलोमीटर दूर ग्राम पकरीद के विश्राम गृह के सामने 100 मीटर की दूरी पर एक हाथी मृत देखा गया. ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में शिकारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे शिकार हेतु जंगल कम ही जाते हैं और अपने ग्राम के आस-पास ही करंटयुक्त फंदा लगाकर जंगली सुअर और चीतल का शिकार आसानी से कर लेते हैं.

पर इस बार जिस जगह हाथी मारा गया है उससे करंटयुक्त फंदे से चिपकने के कारण ही हाथी की मौत होने की संभावना है. बहरहाल, इन पंक्तियों के लिखे जाने तक हाथी की मौत की कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है. इस क्षेत्र के कोई भी अफसर मोबाइल अटेंड नहीं कर रहे हैं. संभावना है कि बलौदाबाजार डीएफओ के घटनास्थल पहुंचने के बाद ही वन विभाग इस मौत के बारे में खुलासा कर सकता है. ज्ञात हो कि देवपुर वन परिक्षेत्र में लगातार शिकार की शिकायत अब आम हो चुकी है. यहां शिकार के बाद वन्य प्राणियों के मांस प्रदेश के बड़े शहरों तक सप्लाई होने की चर्चा काफी पहले से है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!