रायपुर

यूवक ने पूर्व पार्षद के पति के ऊपर चाकू से हमला किया

रायपुर( काकाखबरीलाल). पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पूर्व पार्षद के पति के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पूर्व पार्षद के पति घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी का नाम धर्मेन्द्र निषाद बताया जा रहा है। आरोपी रामकुंड इलाके का रहने वाला है। घटना में आरोपी को भी चोट आई है उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आजाद चौक टीआई कृष्णकांत वाजपेयी के मुताबिक कुछ साल पहले भी इन दोनों के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान कृष्णा ने धर्मेंद्र निषाद के साथ मारपीट कर दी थी। इससे धर्मेंद्र को काफी चोटे आयी थी। थाने में मामला दर्ज भी हुआ था। इसी पुरानी बात को लेकर धर्मेंद्र ने आज कृष्णा पर चाकू से हमला कर दिया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!