बलौदाबाजार

जिले के स्कूल में लौटी रौनक स्कूल में पढ़ाई शुरू, बच्चों में खुशी का माहौल

बलौदाबाजार (काकाखबरीलाल).जिले के बंद स्कूल में आज से रौनक लौट आई. बच्चे स्कूल पहुंचकर बेहद खुश नजर आए. कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किया गया. वहीं कलेक्टर एवं जिला शिक्षाधिकारी के निर्देशानुसार एक क्लास में 20 बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिठाकर पढ़ाई कराई जा रही है. वहीं कक्षा प्रवेश के पहले सेनेटाईजर लगाकर बच्चों को कक्षा में प्रवेश दिया गया.स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य के एस तिवारी ने बताया कि कक्षा 6 वीं से 10वीं तक के बच्चों को स्कूल बुलाया गया है, जिसमे पालकों की सहमति भी ली गई है तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है.स्कूल की शिक्षक रीतू शुक्ला ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर आज से स्कूल प्रारंभ किया गया है. बच्चों के स्कूल प्रवेश के पहले पूरे स्कूल को सेनेटाइज किया गया है. बच्चों का टेम्परेचर चेक करने के बाद कक्षा में सोशल डिस्टेंस के साथ पढ़ाई कराई जा रही है और यह एक अच्छी पहल है.लंबे समय बाद स्कूल खुलने से कक्षा दसवीं के छात्र-छात्रा काफी प्रसन्न है. उन्होंने कहा कि यहां अच्छी व्यवस्था है और पूरी सुरक्षा की जा रही है. हम भी सुरक्षित रहकर पढा़ई करेंगे.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!