दिल्लीबड़ी खबरस्वास्थ्य खबर

आयुष्मान भारत योजना का इस राज्य को नही मिलेगा लाभ,,,जाने क्यों..?

•5 लाख रुपये का हेल्‍थ इंश्‍योरेंस देने वाली यह सबसे बड़ी योजना है. केंद्र और राज्‍य सरकार मिलकर इस योजना की फंडिंग कर रहे हैं।

खबर संलग्न कर्ता:-रामकुमार नायक,रायपुर

नई दिल्ली :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को आयुष्मान भारत योजना को लॉन्च किया है. 25 दिसंबर से यह योजना देशभर में लागू होगी. लेकिन तेलंगाना पीएमजेएवाई-आयुष्मान भारत में इस समय शामिल नहीं हुआ है और वह फिलहाल अपनी स्वास्थ्य योजना को ही लागू रखेगा.

जानकारी के मुताबिक, कुछ समय के लिए इस योजना में शामिल होने के कारणों में से एक यह है कि तेलंगाना की आरोग्यश्री योजना के तहत लगभग 80 लाख परिवार आते हैं. राज्य सरकार का दावा है कि उनके पास पहले से ही आरोग्यश्री योजना है. और इसी के चलते इस समय तेलंगाना केंद्र की इस योजना में शामिल नहीं हो रहा है. राज्य में इस समय आरोग्यश्री योजना ही जारी रहेगी.

बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में इस योजना का शुभारंभ किया गया. पीएम मोदी ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसी योजना दुनिया के किसी देश में नहीं है. इससे देश की उतने लोगों को लाभ मिलेगा जितनी जनसंख्‍या पूरे यूरोपियन यूनियन की है. उन्‍होंने कहा कि 5.5 करोड़ लोग इलाज के कारण गरीबी रेखा से नीचे आए हैं.

पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य योजना की शुरुआत, जानिए क्‍या है इसमें खास

प्रधानमंत्री जन आरोग्‍य बीमा योजना
5 लाख रुपये का हेल्‍थ इंश्‍योरेंस देने वाली यह सबसे बड़ी योजना है. केंद्र और राज्‍य सरकार मिलकर इस योजना की फंडिंग कर रहे हैं. 10 करोड़ से ज्‍यादा परिवारों यानी 50 करोड़ से ज्‍यादा लोगों को इसका लाभ मिलेगा. अभी तक देशभर के 13,000 से अधिक अस्पताल जुड़ चुके हैं

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!