छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में सेक्स रैकेट : 11 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार, पुलिस को देख दूसरे माले से कूदी युवती

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। रायपुर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए देह व्यापार से जुड़ी दर्जन भर महिला समेत 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवती दूसरे माले से कूद गई, जिसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रायपुर पुलिस ने कोतवाली और गंज थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गंज थाना के होटल साई राम से 4 महिला समेत 1 पुरुष और 1 दलाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कोतवाली इलाके के टैगोर नगर से 7 महिला समेत 1 पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली इलाके में पुलिस की दबिश देखकर एक युवती दूसरे माले से कूद पड़ी। युवती को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती किया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!