गांधी-शास्त्री जयंती पर की, गली-मोहल्लों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई.

सत्यप्रकाश अग्रवाल, काकाखबरीलाल/भँवरपुर – शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भँवरपुर की रासेयो एवं स्काऊट इकाई के सदस्यों ने विगत 2 अक्टूबर 2018 दिन मंगलवार को स्कूल के प्राचार्य जेपीएस नेताम के आदेशानुसार रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एन के दीवान व स्काउट प्रभारी डी के बन्धु के निर्देशन तथा रासेयो स्वयं सेवक व स्काउट कैडेट प्रमुखों के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल परिसर के अंदर व बाहर की सफाई करने के साथ ही साथ ग्राम भ्रमण कर ग्राम के अनेक सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छता से रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यादायिनी मां सरस्वती, रासेयो प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानन्द, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी पूजा अर्चना कर, की गई। तत्पश्चात रासेयो कार्यक्रम अधिकारी दीवान, स्काउट प्रभारी बन्धु, व्याख्याता ए के बाघ व सहायक शिक्षक एच आर चौहान ने अपने अपने शब्दों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला, तथा सभी उपस्थित छात्रों से उनके आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने तथा सदा उनके दिखाये गए मार्गों पर चलने, प्रेरित किया।

ततपश्चात सभी ने “स्वच्छता ही सेवा” उद्देश्य के साथ स्कूल परिसर के अंदर व बाहर की सफाई करने पश्चात स्वच्छता सम्बन्धी नारे का उद्घोष करते हुए एक स्वच्छता रैली निकाली जिसने गांव की प्रमुख गलियों का भ्रमण करते हुये, ग्राम के प्रमुख सार्वजनिक स्थल, अटल चौक, बैंक प्रांगण, सोसायटी, ग्राम पंचायत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, मन्दिर परिसर व अटल चौक के आसपास दुकानों के सामने की सफाई कर, सभी गंदगी व कूड़े कर्कट को एक जगह इकठ्टा करने पश्चात उसे रिक्शे के माध्यम से कूड़ा संग्रहण केंद्र में डाला गया, इस दौरान इनके द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देते हुए सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया,

उक्त कार्यक्रम में रासेयो व स्काउट के मुकेश पारेश्वर, सेतकुमार पटेल, पंकज, रविकांत, विकास, तस्वीर, सुनील, हितेश, राहुल,करण, कुमार दास, दयाशंकर,सदानन्द, लक्ष्मण, विद्याधर, डिगेश, डिग्रीलाल, भानुप्रताप, सौभाग्य, विनोद, भूषण, कृष्णकुमार, दीपक, पोकेन्दर, उमेश, सदानन्द,बालकृष्ण, मोहरसाय, धनुर्जय, पीयूष, उमाशंकर, मनोहर, दीपक व पूर्व स्वयं सेवक दिग्विजय के साथ स्थानीय पुलिस चौकी से पुलिस विभाग के रमेश कुमार बाघ, त्रिलोक ठाकुर, चंद्रशेखर साहू, व बंशीलाल जांगड़े का सहयोग सराहनीय रहा,
कार्यक्रम संचालन, समापन एवं आभार प्रदर्शन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एन के दीवान ने किया,

























