सरायपाली:अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाईक को मारी ठोकर

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर बाईक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट का मामला सामने आया है।भक्तचरण प्रधान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बालसी में रहता है, राधे कपड़ा दुकान सरायपाली में काम करता है दिनांक 11/02/2025 को कपड़ा दुकान में काम कर रहा था कि करीबन दोपहर 01/30 बजे फोन आया कि आपका बहन दामाद रामकृष्ण प्रधान का गणपति टाटा मोटर्स के सामने एनएच 53 रोड बैतारी के पास एक्सीडेंट हो गया है तब वहां जाकर देखा तो बहन दामाद रामकृष्ण प्रधान रोड में एक्सीडेंट हालत में पड़ा था एवं सिर में चोंट लगने से खून निकल रहा था व मोटर सायकल HF डिलक्स क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था । रामकृष्ण प्रधान के मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG06GY2437 को सामने विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से सिर में गंभीर चोंट लगकर खून निकल रहा था जिसे एंबुलेंस के माध्यम से शासकीय अस्पताल सरायपाली ले कर गये जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर रामकृष्ण की मृत्यु होना बताये । पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























